फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot: 12 cows died due to cold and hunger

चित्रकूट: ठंड और भूख से बेहाल 12 गोवंश और मरे, गोशाला के पास मिले शव, फेंके जाने की चर्चा

Wed, 12 Jan 2022 12:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jan 2022 12:47 AM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि 15 गोवंश थे जबकि सचिव का कहना है कि 12 गोवंश हैं। इस पूरे मामले में सदर एसडीएम पूजा यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है।

विज्ञापन
Chitrakoot: 12 cows died due to cold and hunger
ठंड से गोवंशों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड में गोवंशों की दुर्दशा जारी है। यहां ठंड और भूख से बेहाल 12 और गोवंशों की मौत हो गई। सदर ब्लाक के भरथौल गांव की गोशाला के पास मंगलवार को इनके शव पड़े मिले। ग्रामीणों में चर्चा है कि इन्हें पास की गोशाला से लाकर ही फेंका गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर प्रधान और सचिव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोवंशों के शव कहीं और से लाकर यहां फेंके गए हैं। गोवंशों के कान में जियो टैग भी लगा है।  डीएम ने इस मामले में अधिकारियों को भेजकर रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


जिले में अन्ना गोवंशों के भोजन व रहने के इंतजाम पर्याप्त न होने से स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। गोशालाओं की हालत भी ठीक नहीं है। सर्दी बढ़ने और बारिश के बीच एक सप्ताह के अंदर पहाड़ी, शिवरामपुर, मऊ और रामनगर क्षेत्र की कई गोशालाओं में एक या दो गोवंश मरने की सूचना आए दिन आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भरथौल गांव के मामले में स्थानीय निवासी चंद्रभान और शिवकुमार ने बताया कि सोमवार की शाम गोशाला के पास कई मृत गोवंश पड़े देखे गए। आरोप लगाया कि जिम्मेदारों ने इन गोवंशों को रात में ही नहर किनारे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया।

मंगलवार सुबह मामला सार्वजनिक होने पर प्रधान राजू कुमार और सचिव विनोद कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि आसपास के कुछ गांव से मृत गोवंश लाकर यहां फेंके गए हैं। उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। इसके बाद शिवरामपुर से डॉक्टर बुलाकर गोवंशों को गड्ढों से निकालकर उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

इसके बाद फिर गड्ढों में दफना दिया गया। कई गोवंशों के कान में लगे जियो टैग की जानकारी ली गई तो सचिव ने बताया कि इसका रिकार्ड अभी डॉक्टर के पास है। बाद में इस मामले की जानकारी हो सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि 15 गोवंश थे जबकि सचिव का कहना है कि 12 गोवंश हैं। इस पूरे मामले में सदर एसडीएम पूजा यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। उधर, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि मौके पर अधिकारियों की टीम भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed