फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children's Festival organized, students and teachers honored for their excellent performance

Kanpur News: बाल उत्सव का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व शिक्षक सम्मानित

Sat, 07 Feb 2026 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Children's Festival organized, students and teachers honored for their excellent performance
कानपुर देहात। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को माती स्थित इको पार्क में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जनपद स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मीना मंच, पावर एंजेल और सेल्फ एस्टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक व छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने किया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अरुणेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में परिषदीय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं, उनके सुगमकर्ता व प्रत्येक विकास खंड की नोडल और मास्टर ट्रेनर को सम्मानित किया गया है। ब्लॉक स्तर से विजेता बनने वाले 30-30 बच्चों ने जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में मेरे बदलाव की कहानी थीम पर चित्र बनाने को दिया गया था। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि बच्चों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, व्यक्तिगत स्वच्छता, बालिका शिक्षा, पोषक खाद्य सामग्री आदि के चित्र बनाकर अपनी कल्पना शीलता का परिचय दिया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले ब्लॉक स्तर के विजेता बच्चों में आराध्या, प्रगति, रोशनी, सौम्या, वैष्णवी, महिम, रितिका, कनिष्क, प्रियांशु, पूजा, सरस्वती, सुप्रिया, नंदिनी, अंशिका, मनीषा, प्रियांशी, रीना, दीपिका, अंशिका, पलक रहीं। इन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ स्टेशनरी, बैग देकर पुरस्कृत किया गया है। जबकि शिक्षक में जिला नोडल अखिलेश यादव, मास्टर ट्रेनर शर्मिष्ठा मालिक, नवीन कुमार, रिचा, आनंद प्रकाश, अर्चना, ब्लॉक नोडल शिल्पा पालीवाल, कंचन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed