फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children were encouraged to immerse worshipped idols in the ground

Kanpur News: बच्चों को पूजित मूर्तियों का भू विसर्जन करने के लिए किया प्रेरित

Tue, 14 Oct 2025 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Children were encouraged to immerse worshipped idols in the ground
बारादेवी स्थित लाफिंग बुद्धा एकेडमी के बच्चों ने मूर्ति विसर्जन के लिए जागरूकता कार्यक्रम में भ - फोटो : संवाद
कानपुर। अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से सनातन का सम्मान अभियान के तहत भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का भू विसर्जन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सोमवार को कार्यक्रम की शुरुआत बारादेवी स्थित लाफिंग बुद्धा एकेडमी से हुई। बच्चों को श्री गणेश-लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का भू विसर्जन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


युवा परिवार के महामंत्री वरुण ओमर ने बच्चों से कहा कि पूजित मूर्तियों को इधर-उधर रखने के बजाय ससम्मान भू विसर्जित करना चाहिए। प्रचार मंत्री बृजेश कुमार ओमर ने बताया कि इस पहल से भूमि और जल प्रदूषण में कमी आएगी।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका साधना बाजपेई ने कहा कि अभियान सनातन धर्म की मर्यादा को बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण की भी रक्षा करता है। निदेशक संजय सचान ने कहा कि एकेडमी की सभी शाखाओं में इस मुहिम के प्रति बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं छात्रा मान्या तिवारी ने कहा कि अब वह मिट्टी की मूर्तियां ही लाएंगी। छात्र यश गुप्ता, कृष्णा नारायण आदि ने पूजित मूर्तियों का भू विसर्जन करने का संकल्प लिया। प्रगन्या वैश्य ने अपने परिवार और पड़ोसियों को इस संबंध में जागरूक करने की बात कही। यहां पर श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के संरक्षक अलंकार ओमर, अभिनव ओमर, हिमांशु ओमर, निखिल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed