फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children eat more while watching TV and phone

सर्वे में हुआ खुलासा: फोन और टीवी देखकर ज्यादा खाना खा जाते हैं बच्चे, इनमें हो रही ये घातक बीमारी

Sun, 12 Oct 2025 11:13 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:13 PM IST
सार

शोध में 31 प्रतिशत बच्चे मोटापे से पीड़ित पाए गए। यह संख्या लड़कियों और बड़ी कक्षा में अधिक पाई गई। आठवीं कक्षा की छात्राओं में यह संख्या 42 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। 

विज्ञापन
Children eat more while watching TV and phone
टीवी-फोन देख ज्यादा खा रहे बच्चे - फोटो : Chatgpt

विस्तार

78 फीसदी स्कूली बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन देखते हुए खाना खाते हैं। इस कारण वे ज्यादा खाना खा जाते हैं। इससे उनमें मोटापा बढ़ रहा है। शरीर में वसा का जमाव अधिक होने की वजह से कोलेस्ट्राल और फैटी लिवर की दिक्कत हो रही है। 70 फीसदी बच्चे छुट्टियों में दो घंटे से अधिक स्क्रीन देखते हैं। ये तथ्य ग्रो इंडिया सोसाइटी के सर्वे में सामने आए हैं। सोसाइटी ने 15 विद्यालयों के कक्षा पांच से आठ के 7200 बच्चों के विकास का अध्ययन किया है।

विज्ञापन

7200 छात्रों के विकास का हुआ अध्ययन
रविवार को ग्रो इंडिया सोसाइटी ने 10वां ग्रो इंडिया दिवस मनाया। इस मौके पर हार्मोन संबंधी रोग से पीड़ित बच्चों पर कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र स्वरूप सभागार सिविल लाइंस में किया गया। डॉ. अनुराग बाजपेई ने बताया कि सोसाइटी 10 हजार स्कूली बच्चों के शारीरिक विकास और उन पर जीवन शैली के प्रभाव का अध्ययन कर रही हैं। अब तक 7200 छात्रों के विकास का अध्ययन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोध में 31 प्रतिशत बच्चे मोटापे से पीड़ित 
शोध में 31 प्रतिशत बच्चे मोटापे से पीड़ित पाए गए। यह संख्या लड़कियों और बड़ी कक्षा में अधिक पाई गई। आठवीं कक्षा की छात्राओं में यह संख्या 42 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। शोध में मोटापे के मुख्य कारणों में जंक फूड का प्रयोग, टेलीविजन देखते हुए खाना खाना एवं शारीरिक गतिविधियों का अभाव था। इसी से सोसाइटी ने विद्यालयों से मिलकर फैट टू फिट प्रोजेक्ट लॉन्च किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अतुल कपूर रहे। इस मौके पर डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ ऋषि शुक्ला, डॉ. यूथिका बाजपेई, डॉ. विभा, उमेश नरूला, अश्वनी कोहली, शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

बच्चों के विकास के लिए जरूरी खेल
दिल्ली के डॉ. पीएस मैनन ने बताया कि खेल, व्यायाम का बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। बच्चों में जीवन शैली से संबंधित रोग तीव्रता से बढ़ रहे हैं। डॉ. रश्मि कपूर ने बताया कि बच्चों में मोटापा एक बड़ी समस्या है। इससे डायबिटीज फैटी लीवर एवं कोलेस्ट्रॉल के रोग बहुत कम समय पर आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed