फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   children completed quran pak age of eight year old

इस बच्चे ने केवल आठ साल की उम्र में पूरा किया कुरान-ए-पाक 

Mon, 13 Feb 2017 10:40 PM IST
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
children completed quran pak age of eight year old
आठ साल की उम्र में पूरा कुरान पाक पढ़ने वाला बच्चा
आठ साल की उम्र में कानपुर के मोहम्मद अरमान सोलंकी ने कुरान-ए-पाक का पाठ मुकम्मल कर लिया। कुरान के सभी तीस पारों (अध्याय) को उच्चारण सहित पूरा कराने में उनके उस्ताद हाफिज मोहम्मद मुकीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कुरान का पाठ पूरा करने पर कानपुर के पेंचबाग में दुआ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अरमान को बुजुर्गों और परिजनों ने दुआओं से नवाजा। वहीं, बच्चे ने कुरान की सूरह फातिहा पढ़कर सुनाया। उनके पिता हाजी मेराज सोलंकी ने बताया कि यह उनके और उनकी बीवी और खानदान व रिश्तेदारों के लिए खुशी का मौका है। कुरान को किरत के साथ मुकम्मल कराने मे हाफिज मोहम्मद मुकीम का भी सहयोग रहा। फिलहाल अरमान अभी सिविल लाइंस के कंगारू किड्स स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। वह अपने बेटे को दीनी और दुनियावी दोनों तालीम दिलाएंगे। उनके उस्ताद हाफिज मोहम्मद मुकीम ने बताया कि कुरान की तालीम हर मुसलमान के लिए जरूरी है क्योंकि कुरान एक किताब नहीं बल्कि दुनिया में जीने का तरीका है। अल्लाहताला ने अपनी उम्मत को कुरान को उठाने की वह ताकत दी है, जो बड़े बड़े पहाड़ों को भी नहीं मिली। जब कुरान नाजिल हुआ था तो पहाड़ भी लरज गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed