फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Child tied with rope and beaten in Auraiya, police conducted medical examination, one accused in custody

Auraiya: चोरी के शक में बच्चे को रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, एक आरोपी हिरासत में

Sat, 09 Dec 2023 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Dec 2023 01:28 PM IST
सार

Auraiya Crime: सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Child tied with rope and beaten in Auraiya, police conducted medical examination, one accused in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के एक मुहल्ले में मेडिकल स्टोर में सफाई के दौरान रुपए गायब होने पर सफाई करने वाले बच्चे को बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। बच्चे को सजा देने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन

आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने पिता फफूंद के ताहरपुर निवासी अमित के साथ उपचार कराने आए 10 वर्षीय बच्चे ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

बच्चे ने बताया कि वह कक्षा फफूंद स्थित एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। बुधवार दोपहर वह स्कूल से लौटकर मुहल्ले के एक बच्चे की साइकिल लेकर चलाने निकला। इसी दौरान बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर दुकान स्वामी ने सफाई करने के लिए कहा। बताया कि आरोपी पहले भी सफाई कराने के बदले 20 रुपये देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ सौ रुपये मिले, तो दुकानदार को दे दिए
इसके चलते पीड़ित ने सफाई कर दी। दुकान में टेबल पर रखे नौ सौ रुपये मिले, तो दुकानदार को दे दिए। गुरुवार दोपहर को पीड़ित को दो युवकों ने आकर बताया कि बाजार में पीड़ित का भाई बुला रहा है। इस पर पीड़ित आरोपियों के साथ चला गया।

रस्सी से बांधकर जमकर पीटा
बाजार में एक मेडिकल स्टोर के पास पांच आरोपियों ने पीड़ित को मेडिकल स्टोर से 25 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाते हुए रस्सी से बांधकर जमकर पीटा। घर पर पिता के नाराज होने के डर से पीड़ित ने घर पर घटना की कोई जानकारी नहीं दी।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप
पिता अमित ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग चार बजे बेटे के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी मिली। पीड़ित का पिता दिबियापुर स्थित एक महारत्न कंपनी की आवासीय कॉलोनी में सफाई कर्मी का काम करता है। इधर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया
आरोपी और पीड़ित के दो अलग अलग संप्रदायों का होने के कारण पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed