{"_id":"60ef2cb68ebc3ec76d4cea44","slug":"child-line-team-stopped-child-marriage-13-year-old-girl-was-to-be-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: चाइल्ड लाइन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह, 13 वर्षीय बालिका की होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: चाइल्ड लाइन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह, 13 वर्षीय बालिका की होनी थी शादी
Wed, 14 Jul 2021 11:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:58 PM IST
सार
चाइल्ड लाइन प्रभारी अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि शादी रुकवा कर बालिका की काउंसिलिंग की गई है। फिलहाल बालिका को परिजनों के ही सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
child marriage
विस्तार
हरदोई के माधौगंज के एक गांव में चाइल्ड लाइन और पुलिस ने बाल विवाह रुकवा दिया। बालिका को गुरुवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर मंगलवार को सूचना मिली कि माधौगंज के एक गांव में 13 वर्षीय बालिका का विवाह कराया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को अरवल के एक गांव से उसकी बरात आनी है। बुधवार को चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य अनिल मिश्रा व अमित जौहर गांव पहुंचे और बालिका के परिजनों को समझाने की कोशिश की। इसपर परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की। टीम के सदस्य थाने से पुलिस लेकर दोबारा गांव पहुंचे और शादी की तैयारियां रुकवाईं। टीम के समझाने पर परिजन विवाह नहीं करने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन प्रभारी अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि शादी रुकवा कर बालिका की काउंसिलिंग की गई है। फिलहाल बालिका को परिजनों के ही सुपुर्द कर दिया गया है। गुरुवार को बाल कल्याण समिति के सामने बालिका को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन