अमीर बनने के लिए नोएडा से किया एक बच्चे का अपहरण, बोला- गरीबी से परेशान था मैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान पता चला कि युवक ने मंगलवार को नोएडा के फेज तीन स्थित हनुमान मंदिर के पास खेल रहे इस बच्चे का अपहरण किया था। पुलिस ने घटना की जानकारी नोएडा पुलिस को दे दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरुवार की सुबह नोएडा के थाना फेज तीन में बच्चे के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव मुनौरापुर में जितेंद्र की परचून की दुकान पर गुरुवार दोपहर एक युवक पांच साल के बच्चे के साथ पहुंचा। युवक ने जितेंद्र से पूछा कि इस गांव में क्षत्रिय बिरादरी के लोग कहां रहते हैं, बच्चे को वहीं छोड़ने जाना है।
बच्चे ने बताया कि वह युवक को नहीं जानता है
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बंशीलाल पुत्र घासीराम निवासी सलेमपुर बताया। साथ ही यह भी बताया कि उसने बच्चे का अपहरण नोएडा के फेज तीन स्थित मंदिर के पास से किया है।
बच्चे ने अपना नाम प्रांशू बताया
प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बरामद बच्चा और गिरफ्तार किए गए युवक के बारे में नोएडा पुलिस को सूचना दे दी गई है। नोएडा के थाना फेज तीन के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को बच्चे के गुम होने की सूचना मिली थी।
जल्दी अमीर बनने की चाहत थी
प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी की मानें तो पूछताछ के दौरान बंशीलाल ने बताया कि वह गरीबी के कारण परेशान था। नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन जल्दी अमीर बनने की चाहत थी। इसी चाहत के कारण उसने पांच साल के प्रांशू का अपहरण कर लिया।
बिस्कुट खिलाया और साथ ले आया
पूछताछ के दौरान बंशीलाल ने पुलिस को बताया कि काफी देर तक बच्चा अकेला खेलता दिखा तो उसने अपने पास बुलाया। 50 रुपये देकर पास ही स्थित दुकान से माचिस लाने के लिए कहा। बच्चा जब माचिस लेकर आया तो बंशीलाल ने बच्चे को बिस्कुट दिलाने की बात कही और अपने साथ ले गया।