फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child kidnapped and forced to beg in train

कार सवार 4 युवकों ने बच्चे को अगवा कर ट्रेन में मंगवाई भीख, आपबीती सुन दहशत में पिता

Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
child kidnapped and forced to beg in train
डेमो
लखनऊ में बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा पांच के 11 साल के बच्चे को स्कूल जाते समय कार सवार चार लोगों ने अगवा कर लिया। कई घंटे उसे लखनऊ में ही एक घर में बंधक बनाकर रखा। शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। अपहरण करने वाले उसे भीख मंगवाने के लिए लखनऊ-कानपुर रूट की ट्रेन में ले गए। बच्चा कानपुर में किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। लोगों की मदद से उन्नाव पहुंचा। पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्नाव शहर के मोहल्ला कलक्टरगंज निवासी अनुज मिश्रा का 11 साल का बेटा वंश मिश्रा लखनऊ के आलमबाग थानाक्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी बुआ सरिता द्विवेदी पत्नी सुभाष द्विवेदी के यहां रहता है। घर से कुछ दूर ओमनगर में स्थित सनातन धर्म विद्या मंदिर में कक्षा पांच का छात्र है।
विज्ञापन

उसी कमरे में तीन छोटे बच्चे पहले से बंद थे

पिता अनुज ने बताया कि बुधवार सुबह बेटा स्कूल जा रहा था। तभी आलमबाग पेट्रोल पंप के पास कार सवार चार लोगों ने मुंह दबाकर कार में डाल लिया। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया। उसी कमरे में तीन छोटे बच्चे पहले से बंद थे। वंश ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया तो युवकों ने उसे पीटा भी।

पिटाई से उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। इससे बच्चा सहम गया। इसके बाद अपहरण करने वालों ने चारो बच्चों को बाहर निकाला और दो को लखनऊ चारबाग और दो को वैन से उन्नाव के कुसंभी रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे। युवकों ने वंश और उसके साथ लाए गए एक अन्य बच्चे से ट्रेन में भीख मंगवाई। 

वंश के मुताबिक एक युवक ट्रेन में साथ रहकर उन पर नजर रख रहा था। ट्रेन कानपुर पहुंची तो वंश भीड़ में छिपकर भाग निकलने में सफल हो गया। लोगों की मदद से वह उन्नाव की आने वाली ट्रेन में बैठ गया।

बेटे की आपबीती सुनने के बाद पिता भी दहशत में है

शाम को उन्नाव स्टेशन पर लोगों की मदद से पिता अनुज को सूचना दी। बेटे की आपबीती सुनने के बाद पिता भी दहशत में है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने और गुरुवार सुबह प्लास्टर लगाने की बात कही है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी पर एसपी हरीश कुमार ने सदर कोतवाली प्रभारी को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश और जांच रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed