फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   child fell from the fifth floor of medical college under construction

जाको राखे साइयां: मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन पांचवीं मंजिल से गिरा बच्चा, फौरन उठ खड़ा हुआ और फिर...

Sat, 01 Oct 2022 02:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Oct 2022 02:19 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से एक बच्चा नीचे गिरा लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। वह तुरंत अपने पैरों पर खड़ा हो गया। यह घटना देख हर कोई हैरान रह गया। 

विज्ञापन
child fell from the fifth floor of medical college under construction
मां की गोद में मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। हरदोई में ये कहावत चरितार्थ होती दिखी है। यहां मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से एक बच्चा नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। गिरने के बाद बच्चा फौरन ही उठ खड़ा हुआ। इसे हर कोई भगवान का चमत्कार बता रहा है।

विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में इन दिनों कई भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें काम करने के लिए मजदूर भी आए हुए हैं। एक परिवार छत्तीसगढ़ से भी मजदूरी करने यहां आया हुआ है। निर्माणाधीन एक भवन की छत की पांचवीं मंजिल पर शाम करीब पांच बजे छत्तीसगढ़ से आए परिवार के दो बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान डेढ़ वर्षीय अरमान छत के किनारे पहुंच गया और नीचे गिर गया। अरमान की मां पास में ही काम कर रही थी। उसने बच्चे को नीचे गिरते देखा तो बदहवास होकर दौड़ी।

विज्ञापन

रोते-बिलखते नीचे पहुंची तो वहां अरमान खड़ा मिला। अरमान की मां की हालत देख काम कर रहे अन्य मजदूरों को अनहोनी की आशंका हुई। वे सब उसके साथ बिल्डिंग के उस भाग में पहुंचे जहां अरमान गिरा था। सब लोग जैसे ही वहां पहुंचे तो देखा अरमान की मां उसे गोद में लिए हुए है और रोती जा रही है। यह बच्चे के उठकर खड़े होने की खुशी के आंसू थे। हर कोई इसे ईश्वर की महिमा बता रहा था। इसके बाद भी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की बात सुनकर डॉक्टर भी चौंके और बच्चे की जांच की। डॉक्टरों ने बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में कहा कि वह पूरी तरह ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed