{"_id":"6196ab30ac9ada1e850d9a22","slug":"child-died-of-dengue-and-middle-aged-due-to-fever-so-far-102-people-have-died-akbarpur-news-knp664793426","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बालक व बुखार से अधेड़ की मौत, अब तक 102 लोग तोड़ चुके दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बालक व बुखार से अधेड़ की मौत, अब तक 102 लोग तोड़ चुके दम
विज्ञापन
फैसल का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार लगातार कहर बरपा रहा है। डेंगू की चपेट में आकर गुरुवार को डेरापुर कस्बा निवासी बालक की मौत हो गई। वहीं बुखार से जिला अस्पताल में भर्ती आयुष्मान लाभार्थी ने दम तोड़ दिया। जिले में डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 102 पहुंच गया है।
डेरापुर कस्बे के कबीरनगर निवासी रिजवान उल्ला खां के सात वर्षीय बेटे फैसल को तीन दिन पहले बुखार आया था। रिजवान बेटे को उपचार के लिए पुखरायां ले गया। जहां किट से हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर वह बेटे को घर ले आया।
गुरुवार सुबह फैसल की हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में बालक की मौत हो गई। जिस पर पिता, मां रूबी सहित परिवारीजन रोते बिलखते रहे। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसी तरह रूरा क्षेत्र के बनीपारा निवासी सर्वेश (50) को कई दिन पहले बुखार आया था। उसे जिला अस्पताल पुरुष की इमरजेंसी में 15 नवंबर को बेटे मिथुन ने भर्ती कराया। बुधवार को उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां रात में सर्वेश की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि टीम भेजकर डेंगू व बुखार से मौत होने की जानकारी कराई जाएगी।