फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child dead body found in briefcase

बंद अटैची से हो रहा था खून का रिसाव, खोल कर देखा तो निकली लाश

Thu, 06 Jul 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
child dead body found in briefcase
अटैची में मिला बच्चे का शव

नाली में बह रहे खून को देखकर हर कोई हैरान था। अटैची के अंदर से खून बहते हुए सीधा नाली में जा रहा था। आनन-फानन पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने बाड़े में रखी अटैची से एक बच्चे की लाश बरामद की। मामला यूपी के औरैय्या जिले का है।

विज्ञापन


औरैय्या अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव नीमरी निवासी गोलू उर्फ छोटू (12) शहर के सुभाष चौराहा स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम करता था। बुधवार की शाम गोलू का शव शहर के निझाई मोहाल स्थित एक बाड़े के अंदर बंद अटैची में मिला। बाडे़ की नाली से खून बहकर आने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। यह बाड़ा इलेक्ट्रानिक दुकान के मालिक का है। कोतवाली प्रभारी रूपकृष्ण त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी की।  
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से एक फावड़ा भी बरामद किया है। पुलिस मान रही है कि इसी फावड़े से हत्या की गई है। जानकारी पर सीओ सिटी भास्कर वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने वाले किशोर को ही हिरासत में लिया है। यह किशोर छोटू के साथ काम करना था। बाडे़ में पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही छोटू के परिवार वालों को भी खबर दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मास्टर माइंड की तलाश

child dead body found in briefcase
मामले की जांच करती पुलिस टीम

छोटू की हत्या के मामले में पुलिस ने किशोर को तो हिरासत में लिया है। पर पुलिस मान रही है कि घटना के पीछे मास्टर माइंड कोई और है। पुलिस के लिए हत्या की वजह सवाल बना हुआ है।एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि निझाई मोहाल स्थित एक बाड़े से अटैची में रखा बालक का शव बरामद हुआ है। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed