{"_id":"66897a939a9b2553390c72aa","slug":"child-born-dead-cdo-gives-adverse-entry-to-medical-superintendent-kanpur-news-c-220-1-akb1003-114484-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मृत पैदा हुआ बच्चा, सीडीओ ने चिकित्सा अधीक्षक को दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मृत पैदा हुआ बच्चा, सीडीओ ने चिकित्सा अधीक्षक को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Sat, 06 Jul 2024 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। सीएससी की महिला विंग में शनिवार को महिला का मृत बच्चा पैदा हुआ। इस पर महिला के परिवार के लोगों ने स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहसील दिवस में सीडीओ से शिकायत की। इस पर चिकित्सा अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
रसूलाबाद के तुलसी नगर निवासी हाजी फैजान खान अपनी गर्भवती भाभी सूबिया खानम (35 )पत्नी फरहान खान का प्रसव कराने के लिए सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि जब वह पहुंचे तो सीएचसी में कोई डॉक्टर नहीं था। इस पर फैजान ने एसडीएम को सूचना दी। इसी बीच 11 बजे सुबिया खानम का डाॅक्टर की गैर मौजूदगी में स्टॉफ नर्स ने प्रसव कराया, लेकिन नवजात शिशु मृत पैदा हुआ। जब यह जानकारी महिला के परिवारवालों को हुई तो हाजी फैजान ने कर्मचारियों व डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने और दवाइयां बाहर से मंगवाए जाने का आरोप लगाया। चार घंटे देरी से सुबह 11 बजे पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक और फैजान के बीच बहस हो गई। डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे के गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। जिसके कारण प्रसव के दौरान बच्चा मृत पैदा हुआ।
-- -- --
सीएचसी में समय से डॉक्टर के न पहुंचने और एक मरीज द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत तहसील में आई थी। इस पर डॉक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई हैं।
विज्ञापन
-लक्ष्मी एन, सीडीओ।