{"_id":"62c3c00226ea313ec9583798","slug":"chief-minister-yogi-in-chitrakoot-up-plantation-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi in Chitrakoot: मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से की पौधरोपण अभियान की शुरुआत, कहा- प्रकृति की रक्षा सबकी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi in Chitrakoot: मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से की पौधरोपण अभियान की शुरुआत, कहा- प्रकृति की रक्षा सबकी जिम्मेदारी
Tue, 05 Jul 2022 05:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में मंगलवार को पौधे रोपकर अभियान की शुरुआत की। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
Chitrakoot: मुख्यमंत्री योगी ने किया पौधरोपण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे। सीएम ने जिले में हरिशंकरी प्रजाति का पौधा रोप कर प्रदेश के वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाके के शहरीन गांव में कोदंड वन क्षेत्र में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
सीएम के साथ प्रदेश के राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद व विधायकों ने भी पौध रोपण किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है। हर इंसान को प्रकृति की रक्षा करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। चित्रकूट की धरती से यह संदेश पूरे प्रदेश वासियों को दिया गया है कि पर्यावरण संरक्षण से ही मानव प्रजाति सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड से जल्द ही प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी के लिए हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से बुंदेलखंड के लोगों का भला होगा। क्षेत्र का विकास होगा। राजापुर स्थित महाकवि तुलसीदास की जन्मस्थली और लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि स्थली का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार करा रही है।
विज्ञापन
लालापुर में रोपवे भी बनवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल मिलेगा। हाई स्कूल की टॉपर के अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालों और सरकारी योजनाओं के 10 पात्रों को मुख्यमंत्री ने मंच से सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 28 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाओं का लोकार्पण भी किया। चित्रकूट से मुख्यमंत्री सीधे वाराणसी के लिए रवाना हो गए।