फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will tour the storm affected areas

आज तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे CM योगी आदित्यनाथ

Sat, 05 May 2018 07:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 May 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will tour the storm affected areas
सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे आएंगे, 2:30 बजे बैठक करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर में तूफान और ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। इसके बाद अफसरों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आगरा से दोपहर 12:05 बजे कानपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर में दोपहर एक बजे से दो बजे तक तूफान और ओलावृष्टि क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। आपदा प्रभावित बिल्हौर, घाटमपुर और महाराजपुर का हवाई दौरा करेंगे। इसके बाद कैंट स्थित सिविल एयरपोर्ट पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जिले में संचालित राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इधर सीएम के अचानक आगमन को लेकर भाजपाइयों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन


आदेश पर आदेश जारी 
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आते ही जिला और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। शुक्रवार सुबह प्रशासन ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का करीब 23 घंटे 45 मिनट का कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने केबाद राहत की सांस ली थी कि दोपहर बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आने के बाद आदेश पर आदेश जारी होने लगे। आनन-फानन में कंट्रोल रूम बनाया गया। इसमें तीन मई से ड्यूटी लगी दिखाई जा रही है। शुक्रवार से पहले इस कंट्रोल रूम के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed