फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chief Minister Yogi Adityanath reached Jalaun to inspect Bundelkhand Expressway

Jalaun: मुख्यमंत्री योगी बोले- बुंदेलखंड के विकास की धुरी बनेगा एक्सप्रेस-वे, 16 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

Mon, 11 Jul 2022 04:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Jul 2022 04:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के विकास की धुरी बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reached Jalaun to inspect Bundelkhand Expressway
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 16 जुलाई को प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे, उसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कैथेरी स्थित एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पहुंचे। यहां पर उन्होने प्रधानमंत्री के सभा स्थल, एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा कि एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के विकास की धुरी बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिए बुंदेलखंड का हर वासी उतावला है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड के सभी जिलों का विकास होगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री का जो सपना है कि यहां डिफेंस प्रोडक्शन कॉरिडोर बने, उसका भी विकास होगा। झांसी और चित्रकूट में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर इसी के तहत आते हैं, हम लोग उसे भी आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था, उसके बाद से पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है, उसके बावजूद रिकॉर्ड समय में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed