फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chief minister will dial 100 launched in hamirpur

मुख्यमंत्री आज हमीरपुर में करेंगे डायल 100 का शुभारंभ

Thu, 15 Dec 2016 12:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
chief minister will dial 100 launched in hamirpur
आठ विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे सीएम अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को हमीरपुर में रहेंगे। वह आठ विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह डायल 100 का शुभारंभ करेंगे। साथ ही इस सेवा के लिए हमीरपुर को 32, महोबा को 34 व जालौन को 28 वाहन सौपेंगे। वह सुबह 11:30 बजे लखनऊ से  हेलीकाप्टर से चलकर 12:05 बजे कुछेछा स्थित डिग्री कालेज मैदान में पहुंचेगे। इसके बाद विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय सपाइयों के साथ ही मुख्यमंत्री के खास सिपहसलार भी हमीरपुर पहुंच गए हैं। देर शाम एमएलसी सुूनील सिंह यादव साजन सहित अन्य युवा नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed