{"_id":"59d912f64f1c1b74698b49e5","slug":"chief-minister-s-hindu-yuva-vahini-spoiled-law-and-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मु्ख्यमंत्री की हिंदू युवा वाहिनी बिगाड़ रही कानून व्यवस्था- एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मु्ख्यमंत्री की हिंदू युवा वाहिनी बिगाड़ रही कानून व्यवस्था- एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सूबे की सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश की कानून व्ववस्था खराब कर रही है। इस दौरान उन्होने भजपा पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
Trending Videos
हिंदू युवा वाहिनी खराब कर रही है प्रदेश की काननू व्यवस्थाः शौकत अली
डेमो पिक
आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस भी कई जगह हिंसा का शिकार हो रही है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी की भूमिका है। वाहिनी ही प्रदेश की काननू व्यवस्था को खराब कर रही है।
इस दौरान उन्होने सम्मेलन में शामिल हुए पार्टी नेताओं को संदेश दिया कि उनकी पार्टी प्रदेश में निकाय चुनाव बिना किसी पार्टी से गठबंधन किये लड़ेगी। इसके लिए सभी नेता संगठन स्तर पर मजबूत पार्षद प्रत्याशी तलाश करें। उन्हें टिकट दिलाएं। मेयर पद के प्रत्याशी का चयन आला कमान की सहमति पर किया जाएगा।
इस दौरान उन्होने सम्मेलन में शामिल हुए पार्टी नेताओं को संदेश दिया कि उनकी पार्टी प्रदेश में निकाय चुनाव बिना किसी पार्टी से गठबंधन किये लड़ेगी। इसके लिए सभी नेता संगठन स्तर पर मजबूत पार्षद प्रत्याशी तलाश करें। उन्हें टिकट दिलाएं। मेयर पद के प्रत्याशी का चयन आला कमान की सहमति पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी से व्यापारी परेशानःशौकत अली
डेमो पिक
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि जिन लोगों नें वोट देकर सरकार बनाई है, अब वह ठगा महसूस कर रहे हैं। जीएसटी के मुद्दे पर व्यापारी परेशान हैं। सरकार अब अपने कदम पीछे कर रही है।