{"_id":"618ad263cbc751400272dc0f","slug":"chief-minister-in-kanpur-today-cm-will-go-to-the-homes-of-two-zika-infected-patients-zika-test-in-medical-college-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कानपुर में मुख्यमंत्री: जीका संक्रमित दो मरीजों के घर जाएंगे सीएम, मेडिकल कॉलेज में जीका जांच आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कानपुर में मुख्यमंत्री: जीका संक्रमित दो मरीजों के घर जाएंगे सीएम, मेडिकल कॉलेज में जीका जांच आज से
Wed, 10 Nov 2021 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:38 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर में दो जीका संक्रमित मरीजों के घर भी जाएंगे। प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है वहीं कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आज से जीका जांच शुरु हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कई कार्यक्रमों के बीच जीका वायरस पीड़ित दो मरीजों को देखने श्यामनगर जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को क्षेत्र में जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां चलती रहीं। इस क्षेत्र में सुबह से ही तैयारियां की गईं। जिला प्रशासन की टीम ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा फ्लीट भी शाम को पहुंची। इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया से भी प्रशासन ने जानकारी ली।
जीका जांच आज से
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बुधवार से जीका की जांच शुरू हो जाएगी। विभाग में 11 सैंपल पहुंच गए हैं। इनमें एक सैंपल गर्भवती का है। इस महिला में जीका के लक्षण हैं। इसके अलावा 10 सैंपल मेडिसिन विभाग से भेजे गए हैं। मेडिकल कॉलेज को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से सौ किट मिल गई हैं।
इसके साथ ही विभाग के स्टाफ को जीका की जांच के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि जीका की रिपोर्ट एक दिन में मिल जाएगी। इसके अलावा शासन ने जीका जांच के लिए अभी 10 लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। मेडिकल कालेज प्रबंधन ने शासन से इस मद में कुल 35 लाख रुपये मांगे थे। इस पर शासन ने हामी भरी है।