फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chhihattar gaanvon mein banengee paanee kee tankee, bichhengee paip lain

छिहत्तर गांवों में बनेंगी पानी की टंकी, बिछेंगी पाइप लाइन

Fri, 25 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
chhihattar gaanvon mein banengee paanee kee tankee, bichhengee paip lain
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी हर घर पेयजल योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जल निगम ने पहल शुरू कर दी है। विकास खंड की ग्राम सभाओं में सर्वे शुरू किया गया है। सर्वेयर ने बताया कि विकास खंड की 76 गांव सभाओं में पानी की टंकी का निर्माण कराकर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को जल निगम के निर्देश पर कार्यदायी संस्था के सर्वेयर विकास कुमार ने सर्वे कार्य शुरू करा दिया। उन्होंने बताया कि बीस गांवों में अलग-अलग योजनाओं से पानी की टंकी का निर्माण हो चुका है। जिन गांवों में पानी की टंकी नहीं है, वहां प्रधानमंत्री हर घर पेयजल योजना से निर्माण कराया जाएगा। 76 गांवों में पानी की टंकियों के निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है। आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। कर्मचारियों की टीमें गांवों में बिछने वाली पाइप लाइन की लंबाई का आकलन कर 27 दिसंबर तक विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगी। 2022 तक योजना को पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

बिजली से संचालित होंगे नलकूप
सर्वेयर विकास कुमार ने बताया कि कुछ योजनाओं से सौर ऊर्जा से संचालित पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था। इनमें तमाम शिकायतें आ रही हैं। इन सब को ध्यान में रखते हुए टंकियों में पानी भरने के लिए बिजली से संचालित नलकूप लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रशासकों से लिया जाएगा प्रस्ताव
प्रधानमंत्री हर घर पेयजल योजना के तहत ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांगे गए थे। 25 दिसंबर को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होना है। इसके बाद नगर पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों से पेयजल योजना के लिए प्रस्ताव लिया जाएगा। सर्वेयर विकास कुमार ने बताया कि कुछ ग्राम प्रधान प्रस्ताव बनाकर दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed