फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chhat celebration in kanpur today

‘स्वागत छठी माई के, अरघ दिनानाथ के’

Fri, 04 Nov 2016 12:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
chhat celebration in kanpur today
रविवार को महिलाएं व्रत रहेंगी और डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी
कानपुर में छठ पर्व के लिए घाट सज चुके हैं। इस बार छठ पर्व में व्रत पूजा पर विशेष संयोग है। रविवार को महिलाएं व्रत रहेंगी और डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। रविवार सूर्य भगवान का दिन है। आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री के मुताबिक नक्षत्र भी उत्तराषाढ़ा है, जो सूर्य का ही माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को भगवान सूर्य अत्यधिक शुभ फल प्रदान करेंगे। मान, सम्मान, यश, वैभव में वृद्धि होगी। छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार से नहाय खाय से होगी। 
विज्ञापन

उधर छठ पूजा समिति गंगा बैराज की ओर से गुरुवार को घाट की सफाई की। साथ ही बैरिकेडिंग और बिजली की व्यवस्था की गई। समिति के आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि छह और सात नवंबर को महिलाएं बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करेंगी। उधर, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से अर्मापुर नहर, शास्त्री नगर, साकेत नगर, बर्रा में घाटों की सफाई की गई। साथ ही घाटों का रंगरोगन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed