फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   check your train status before leaving house

धुंध ने लगाई ट्रेनाें की रफ्तार पर लगाम, घर से निकलते समय चेक कर लें ट्रेन का स्टेटस

Wed, 13 Dec 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
check your train status before leaving house
डेमो पिक
बैग पैक करने के बाद अगर स्टेशन की अाेर न‌िकल ल‌िये हैं ताे अापकाे ट्रेन का स्टेटस चेक करने की जरूरत है। धुंध ने ट्रेनाें की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। रात 9 बजे आने वाली ट्रेन  सुबह 10 बजे स्टेशन पर पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन

 

कोहरा व धुंध ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिए है। मंगलवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। सोमवार रात में आने वाली लखनऊ झांसी पैसेंजर तो मंगलवार की सुबह स्टेशन पर आई। रेल अधिकारियों ने सर्दी के मौसम में कोहरे से निजात पाने के लिए कई ट्रेनों के रूट छोटे किए तो कुछ ट्रेनों को सप्ताह में दो दिन छोड़ कर चलाया लेकिन ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

 

मंगलवार को भी ज्यादातर ट्रेनें स्टेशन पर लेट आईं। 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर को लखनऊ के स्थान पर कानपुर से चलाने का फैसला किया था। इसके बाद भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पा रही है। इस ट्रेन का स्टेशन पर आने का समय रात 9:25 बजे है। यह ट्रेन सोमवार को नहीं आई। अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से यह ट्रेन मंगलवार की सुबह 10 बजे आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह सुल्तानपुर से चलकर लोकमान्य तिलक की ओर जाने वाली 12144 सुल्तानपुर एक्सप्रेस का स्टेशन पर आने का समय सुबह 6:25 है। यह ट्रेन भी 6 घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। 51804 कानपुर झांसी पैसेंजर भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। इसी तरह झांसी की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों भी अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है।

 

12521 राप्ती सागर अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चल रही है। इसका स्टेशन पर आने का समय दोपहर 3 बजे है। 11123 बरौनी ग्वालियर मेल भी अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से चल रही है। 12597 गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन भी तीन घंटे की देरी से चल रही है। कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें भी देरी से स्टेशन पर आई।


 

 

11109 झांसी लखनऊ इंटरसिटी का निर्धारित समय सुबह आठ बजे है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घ्ंाटे की देरी से स्टशन पर आई। वहीं 12512 तिरुअनंतपुरम राप्तीसागर एक्सप्रेस का समय सुबह 6 बजे है यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7 घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। 51803 झांसी कानपुर पैसेंजर भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed