फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cheating of the csjm university exam

यूनिवर्सिटी एग्जाम में सामूहिक नकल पकड़ी

Sat, 14 Mar 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 14 Mar 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
cheating of the csjm university exam
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध ठाकुरजी महाराज महाविद्यालय में शुक्रवार को सामूहिक नकल पकड़ी गई है। यहां से एक बोरी नकल सामग्री बरामद की गई है, यह यूनिवर्सिटी प्रशासन को दे दी गई। यही वजह है कि संबंधित कॉलेज की बीए थर्ड ईयर एजूकेशन की परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश कर दी गई है।
विज्ञापन


उड़नदस्ते की मानें तो इस कॉलेज से नकल सामग्री की बौछार हुई है। उड़नदस्ते के पहुंचते ही गाइड, नोट बुक और किताबें क्लास रूम से बाहर फेंकी गईं, जिसे एकत्रित करके यूनिवर्सिटी में जमा कराया गया है। कॉलेज से पांच नकलची भी पकड़े गए हैं। इन सबको बुक कर दिया गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11-2 बजे की पाली में बीए थर्ड ईयर के एजूकेशन का पेपर कराया जा रहा था। इसी बीच डीएवी पीजी कॉलेज के डॉ. अनिल अवस्थी की अगुवाई वाला उड़नदस्ता ठाकुरजी महाराज महाविद्यालय बिल्हौर पहुंचा। उड़नदस्ता देखते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराए स्टूडेंट ने नकल सामग्री बाहर फेंकनी शुरू कर दी, जिसे कि उड़नदस्ते के सदस्य डॉ. आलोक मालवीय, डॉ. संजीत कुमार और डॉ. ममता शुक्ला ने एकत्रित किया। साथ ही सामूहिक नकल कराने की पूरी रिपोर्ट कानपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन को दे दी।

इसी उड़नदस्ते ने चौबेपुर के कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी डिग्री कॉलेज छापेमारी करके सामूहिक नकल पकड़ी है। यूनिवर्सिटी को जो रिपोर्ट मिली है, उसके मुताबिक सुबह 11-2 बजे की पाली की परीक्षा में बोल बोलकर नकल कराई गई है।  इसका खुलासा ज्यादातर अभ्यर्थियों के कॉपियों के मिलान से हुआ है।

कॉपियों में प्रश्नोत्तर का क्रम लगभग एक जैसा है। राम जानकी महाविद्यालय में भी सामूहिक नकल कराए जाने की रिपोर्ट दी गई है। उड़नदस्ते ने कहा है कि बीए सेकेंड ईयर के पॉलीटिकल साइंस फर्स्ट पेपर और बीएससी फर्स्ट ईयर की जंतु विभाग की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई है।

अपराह्न 3-5 बजे की पाली की परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता रामजानकारी महाविद्यालय पहुंचा। जब उड़नदस्ता पहुंचा तो सारे स्टूडेंट शांत बैठ गए। ओएमआर शीट का मिलान किया गया तो सभी स्टूडेंट के शीट पर एक ही क्रम के प्रश्नोत्तर पर सही का निशान लगा मिला।

इन कॉलेजों की परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश भी उड़नदस्ते ने की है। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव ने कहा है कि नकल की जो भी रिपोर्ट मिली है, उसमें कार्रवाई  की जाएगी।


यहां भी मिली नकल


चित्रा डिग्री कॉलेज कानपुर में परीक्षा के दौरान स्टूडेंट से मोबाइल फोन मिला। जिसे उड़नदस्ते ने जब्त किया है। केके कॉलेज, औरैया और राम आचार्य महाविद्यालय में सामूहिक नकल की रिपोर्ट मिली है। कन्नौज के गिरीशानंद महाविद्यालय में उड़नदस्ते से अभद्रता की गई है। इसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी प्रशासन से की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed