{"_id":"6206bb587d974d571b1f2a57","slug":"cheating-in-kanpur-dehat-crossed-50-thousand-from-the-young-man-by-giving-a-bag-of-paper-akbarpur-news-knp6801332161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में धोखाधड़ी : कागज की गड्डी थमा 50 हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में धोखाधड़ी : कागज की गड्डी थमा 50 हजार किए पार
विज्ञापन
टप्पेबाजी का शिकार युवक। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। मारग गांव निवासी युवक बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने गया था। वहां दो युवकों ने झांसे में लेकर उसे कागज की गड्डी थमा दी और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू की है।
मारग गांव के पंकज मैथा कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शुक्रवार को 50 हजार रुपये जमा करने गए थे। वहां मिले दो युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और बैंक से बाहर ले आए। बात करते हुए हथिका जाने वाले मोड़ के पास पहुंचे।
इस दौरान युवकों ने उसे रुमाल में बंधी कागज की कतरन थमा दी, जिसके ऊपर पांच सौ का नोट लगा था। इस दौरान उससे 50 हजार रुपये भी ले लिए। युवकों के जाने के बाद पंकज ने रुमाल खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उसने तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बैंक व आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। छानबीन के बाद भी टप्पेबाजों का सुराग नहीं लगा। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर छानबीन की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।