फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheated of Rs 41.72 lakh in the name of investment in share trading

Kanpur News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 41.72 लाख रुपये ठगे

Sun, 21 Sep 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 41.72 lakh in the name of investment in share trading
कानपुर। साइबर ठगों ने ग्वालटोली निवासी एक युवक से शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 41.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर सेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्वालटोली लालकुंआ निवासी प्रशांत सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दो अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर एक बैंक की तरफ से शेयर ट्रेडिंग के जरिये मुनाफा कमाने की बात बताई गई। इसके बाद उनके बताए गए खातों में रुपये जमा करते रहे। इस बीच उन्होंने दो बार रुपये भी निकाले। इस पर उनका भरोसा और बढ़ गया था। जब उन्होंने 60 लाख रुपये निकालने चाहे तो भुगतान पर रोक लगाते हुए मुनाफे का 20 प्रतिशत 35 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस बीच साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर कुल 41.72 लाख रुपये ठगी की घटना को अंजाम दिया है। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed