हैलट में घटिया पीपीई किट, मास्क को लेकर डॉक्टरों का हंगामा, किया एसआईसी कार्यालय का घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाकी कर्मचारी हंगामा शांत होने तक बाहर ही खड़े रहे। हंगामे पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों, कर्मचारियों का कहना था कि ऐसे सामान के इस्तेमाल से वे कोरोना की चपेट में आ जाएंगे। बाद में उन्हें पुराने स्टाक से सामान देकर शांत कराया गया।
कोविड अस्पताल में शाम की शिफ्ट में जब डॉक्टर और कर्मचारी आए तो पीपीई किट का आई कवर टूटा होने तथा साइज छोटा देखकर नाराज हो गए। एन-95 मास्क भी चेहरे पर फिट नहीं बैठ रहे थे। दो की जगह एक ही ग्लव्ज था। इस पर डॉक्टरों ने अधिकारियों को सूचना दी कि ये इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं।
कुछ देर तक जब आला अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो वे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। हंगामे के दौरान कोविड अस्पताल का काम प्रभावित रहा। बाद में यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से की गई आपूर्ति के संबंध में प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने शासन को अवगत कराया।
यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से भेजी गई पीपीई किटों के आई कवर आदि खराब थे। सभी को वापस कर दिया गया है। नई आपूर्ति जल्द कराने के लिए लिखा गया है।
डॉ. रिचा गिरि, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक हैलट अस्पताल