फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CHC Farrukhabad: expired medicines in the store, 39 employees missing

फर्रुखाबाद में सीएचसी की दुर्दशा: स्टोर में एक्सपायरी दवाएं, 39 कर्मचारी नदारद, प्रभारी का चार्ज छिना

Tue, 03 Sep 2024 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Sep 2024 07:00 PM IST
सार

Farrukhabad News: विधायक के गोद लिए बरौन सीएचसी में सांसद को गंदगी का अंबार मिला। यही नहीं स्टोर में एक्सपायरी दवाएं रखी मिलीं। 
 

विज्ञापन
CHC Farrukhabad: expired medicines in the store, 39 employees missing
सीएचसी का भाजपा सांसद ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में सदर विधायक की गोद ली हुई सीएचसी का मंगलवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने निरीक्षण किया। गंदगी के अंबार मिलने के साथ स्टोर में एक्सपायर दवाएं भी रखीं मिलीं। 45 में से 39 कर्मचारी गायब थे। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को चार्ज से हटा दिया। फार्मासिस्ट को संबद्ध करने के साथ निलंबन की संस्तुति की दी है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने बढ़पुर ब्लाॅक की सीएचसी बरौन का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कमरे में भरी दवाओं का स्टॉक देखा तो भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं मिलीं। इसमें कई प्रकार की जांच किट, इंजेक्शन व महंगी दवाएं भी शामिल थीं। लाखों की तादाद में कैल्शियम व आयरन की गोलियां भी रखी थीं। वर्ष 2020 से जून 2024 तक की एक्सपायरी दवाएं देख सांसद दंग रह गए। उन्होंने वार्ड देखे तो जगह-जगह गंदगी के अंबार मिले। शौचालय, वॉश बेसिन में भी गंदगी की भरमार थी। उन्होंने सीएचसी प्रभारी से पूछा कि कुल कितने कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि 45, जबकि मौके पर डॉक्टर सहित मात्र छह कर्मचारी ही मौजूद थे। सांसद ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो गायब कर्मचारियों के भी हस्ताक्षर मिले। सीएचसी की बदहाली देख सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को मामले की जानकारी दी। जानकारी पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार व एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने मौके पर जाकर हकीकत देखी। बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं मिलने पर उन्होंने फार्मासिस्ट संजीव शाक्य को हटाकर अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया।

 

वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ.अनुनय कुटार को चार्ज से हटा दिया। विदित है कि सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने सीएचसी बरौन को गोद लिया है। उन्होंने गत माह सीएचसी का निरीक्षण भी किया था। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने में सीएचसी प्रभारी डॉ.अनुनय कुटार से एमओआईसी का चार्ज हटाकर डॉ.अनुराग कुशवाहा को दे दिया है। एक्सपायरी दवाएं मिलने पर फार्मासिस्ट संजीव शाक्य को कार्यालय से संबद्ध कर उसके निलंबन के लिए डीजी को पत्र भेजा है। स्वीपर को चेतावनी देकर उसका वेतन रोक दिया है। गायब 39 कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा। इसके साथ ही सीएचसी के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed