फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chaudhary Harmohan divided in SP-BJP

सपा-भाजपा में बंट गए चौधरी हरमोहन: छोटे भाई सुखराम का सीएम योगी तो बड़े भाई का अखिलेश यादव को न्योता

Mon, 18 Oct 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Oct 2021 01:11 PM IST
सार

सांसद सुखराम और उनके बेटे मोहित यादव की तरफ से 18 अक्तूबर को मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित चौधरी हरमोहन के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Chaudhary Harmohan divided in SP-BJP
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को प्रणाम करते हुए सुखराम यादव के पुत्र मोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी हरमोहन सिंह के जयंती समारोह के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ने की राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव की रणनीति को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा झटका दिया है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब सुखराम और उनके बड़े भाई के बीच अपने पिता के जयंती समारोह को लेकर सियासी फूट पड़ गई है।
विज्ञापन


दोनों भाइयों की तरफ से पिता की स्मृति में अलग-अलग आयोजन किया जा रहा है। सांसद सुखराम और उनके बेटे मोहित यादव की तरफ से 18 अक्तूबर को मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित चौधरी हरमोहन के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


चौधरी जगराम भी इसी दिन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले गाजियाबाद में समारोह आयोजित कर रहे हैं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने सपा के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को न्योता दिया है। गाजियाबाद के वैशाली में जिस श्रीकृष्ण भवन में कार्यक्रम रखा गया है, उसे 1989 में चौधरी हरमोहन ने  बनवाया था। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव जगराम के अलावा इस कार्यक्रम के आयोजकों में पूर्व पार्षद रंगा यादव (उमाकांत), सपा के बिठूर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रघुनाथ यादव, बिठूर के पूर्व प्रधान राम सिंह यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

आयोजन मेरे बेटे मोहित यादव का है। इस अवसर पर जो भी मेरे घर आएगा, उसका स्वागत करूं गा। भाई साहब कोई और कार्यक्रम कर रहे हैं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वैसे उनका बेटा मेरे साथ है।
सुखराम सिंह यादव, राज्यसभा सदस्य
 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ के आने पर मेरा कोई विरोध नहीं है, लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी आमंत्रित किया गया है, इस पर मुझे ऐतराज है। इसलिए मैंने अपने संगठन के जरिये अलग आयोजन किया है।
चौधरी जगराम सिंह यादव

यह किसी की सियासी साजिश है। कुछ लोग मेरे आयोजन को बिगाड़ना चाहते हैं। मुझे तो लगता है कि मेरे ताउजी को भी इस साजिश की जानकारी नहीं होगी।
मोहित सिंह यादव, सुखराम सिंह यादव के पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed