सपा-भाजपा में बंट गए चौधरी हरमोहन: छोटे भाई सुखराम का सीएम योगी तो बड़े भाई का अखिलेश यादव को न्योता
सांसद सुखराम और उनके बेटे मोहित यादव की तरफ से 18 अक्तूबर को मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित चौधरी हरमोहन के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोनों भाइयों की तरफ से पिता की स्मृति में अलग-अलग आयोजन किया जा रहा है। सांसद सुखराम और उनके बेटे मोहित यादव की तरफ से 18 अक्तूबर को मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित चौधरी हरमोहन के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रित किया गया है।
चौधरी जगराम भी इसी दिन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले गाजियाबाद में समारोह आयोजित कर रहे हैं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने सपा के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को न्योता दिया है। गाजियाबाद के वैशाली में जिस श्रीकृष्ण भवन में कार्यक्रम रखा गया है, उसे 1989 में चौधरी हरमोहन ने बनवाया था। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव जगराम के अलावा इस कार्यक्रम के आयोजकों में पूर्व पार्षद रंगा यादव (उमाकांत), सपा के बिठूर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रघुनाथ यादव, बिठूर के पूर्व प्रधान राम सिंह यादव भी शामिल हैं।
आयोजन मेरे बेटे मोहित यादव का है। इस अवसर पर जो भी मेरे घर आएगा, उसका स्वागत करूं गा। भाई साहब कोई और कार्यक्रम कर रहे हैं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वैसे उनका बेटा मेरे साथ है।
सुखराम सिंह यादव, राज्यसभा सदस्य
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ के आने पर मेरा कोई विरोध नहीं है, लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी आमंत्रित किया गया है, इस पर मुझे ऐतराज है। इसलिए मैंने अपने संगठन के जरिये अलग आयोजन किया है।
चौधरी जगराम सिंह यादव
यह किसी की सियासी साजिश है। कुछ लोग मेरे आयोजन को बिगाड़ना चाहते हैं। मुझे तो लगता है कि मेरे ताउजी को भी इस साजिश की जानकारी नहीं होगी।
मोहित सिंह यादव, सुखराम सिंह यादव के पुत्र