{"_id":"684f2e2deb2f301ec6028437","slug":"chartered-accountant-duped-of-rs-1066-lakh-on-pretext-of-marriage-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125626-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शादी का झांसा देकर चार्टर्ड अकाउंटेंट से 10.66 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शादी का झांसा देकर चार्टर्ड अकाउंटेंट से 10.66 लाख की ठगी
विज्ञापन
कानपुर। नजीराबाद थानाक्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट से एक युवती ने शादी का झांसा देकर 10.66 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित के अनुसार पुलिस के कार्रवाई न करने पर न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
जवाहरनगर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद कुमार झा के अनुसार पिछले साल दस मार्च को ईशा कुमारी नाम की फेसबुक आईडी से उनके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत के दौरान उसने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर 10.66 लाख ठगी कर ली।
आरोप है कि खुद के खाते के अलावा उसने अपनी मां रानी देवी व दोस्त शिवम कुमार के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवाया जबकि वह झारखंड रांची के पाहनटोली की रहने वाली है। घटना में उसके पिता शैलेंद्र कुमार पांडेय, भाई विशाल पांडेय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
धोखाधड़ी का अहसास हाेने पर आरोपियों के बारे में जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि ईशा समेत उसके परिवार के खिलाफ रांची में मुकदमा दर्ज है। उनके अनुसार ठगी के बाद से अवसाद में वह अपनी नौकरी तक गंवा चुके हैं। नजीराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।