फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chargesheet in eight days,Verdict in three months, hanging of minor accused of rape and murder

UP: आठ दिन में चार्जशीट...तीन महीने में फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को फांसी, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 28 Jun 2023 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Jun 2023 01:37 PM IST
सार

Auraiya Crime: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस मामले में आठ दिन के अंदर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करते हुए फांसी की सजा को लेकर पुख्ता पैरवी की थी।

विज्ञापन
Chargesheet in eight days,Verdict in three months, hanging of minor accused of rape and murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में नाबालिग से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में बुधवार को आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो मनराज सिंह ने तीन माह के अंदर सुनवाई पूरी करते हुए निर्णय दिया है। सजा का एलान होते ही पीड़ित परिवार की आंखे छलक आईं।

विज्ञापन

वहीं फैसला सुनते ही आरोपी सहम गया। जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 मार्च को मवेशी चरा रही आठ वर्षीय बालिका को टॉफी का लालच देकर आरोपी खेत में ले गया। शराब के नशे में बालिका का दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किसी को घटना की भनक न लगे इस मंशा से बालिका का गला दबाकर हत्या कर दी। लापता बेटी की तलाश में जुटे परिजन और पुलिस को दूसरे दिन में शव मिला। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की, तो आरोपी गौतम दोहरे की नाम सामने आया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट
इस मामले में आठ दिन के अंदर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करते हुए फांसी की सजा को लेकर पुख्ता पैरवी की। यह मामला विशेष न्यायधीश पास्को मनराज सिंह की कोर्ट में चला। तीन माह के बाद बुधवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो मनराज सिंह ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed