{"_id":"58206a614f1c1bf77eb37e7d","slug":"channel-ban-order-fascist-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल पर बंदी का आदेश फासिस्टी करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनल पर बंदी का आदेश फासिस्टी करतूत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा एनडीटीवी पर एक दिन की बंदी के आदेश को प्रगतिशील लेखक संघ ने फासिस्टी करतूत बताया है। कहा है कि बंदी वाला दिन 9 नवंबर (बुधवार) काला दिवस होगा। यह एक दिन से हजारों दिन की शुरुआत हुई है।
प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र राजन द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि मामला किसी एक या दो टीवी चैनलों अथवा अखबारों या पुस्तकों को प्रतिबंधित करने का नहीं है। बल्कि यह प्रमाण है कि अब देश में फासिस्टी ताकतें उफान पर हैं। लेखकों के राग दरबारी नहीं बनने पर उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है। उनकी कलमें छीनी जा रही हैं। गला दबाकर बोलती बंद की जा रही है।
सार्वजनिक प्रजातांत्रिक संस्थाओं पर संघी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सरकार स्वतंत्र चिंतन और अभिव्यक्ति के संवैधानिक अधिकार को दफनाने में लग गई है। फासिस्ट तंत्र आरएसएस के एजेंडा के अनुसार देश में सरकारी तंत्र से जुड़ कर बर्बर युग की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन
श्री राजन ने साहित्यिक, सांस्कृतिक और मीडिया संगठनों से अपील की है कि वह 9 नवंबर को प्रतिरोध दिवस मनाएं। श्री राजन ने महान कवि मुक्तिबोध की कविता का हवाला भी दिया है। उनकी जन्म शताब्दी इसी माह 13 नवंबर को है।