फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Changing weather, children are getting affected by diarrhea and cough.

Kanpur News: बदल रहा मौसम, डायरिया, खांसी की चपेट में आ रहे बच्चे

Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Changing weather, children are getting affected by diarrhea and cough.
राजपुर। बदलते मौसम के कारण बच्चों में कोल्ड डायरिया, उल्टी, दस्त, खांसी और सर्दी-जुकाम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 100 से 150 मरीजों की ओपीडी हो रही है। जिनमें 25 से अधिक मरीज कोल्ड डायरिया से पीड़ित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीएचसी में खासबरा की नगमा अपनी पांच वर्षीय बेटी शिफा और सात वर्षीय बेटी मुस्कान का इलाज कराने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दोनों बेटियां सोते समय सीने में जकड़न और खांसी से परेशान हैं और पूरी रात खासकर बीत रही है। राजपुर के दीनदयाल नगर की यशोदा और मिथलेश भी अपने बीमार बच्चों को लेकर आईं। उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम में बच्चों को खांसी के साथ जुकाम और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर अनूप द्विवेदी ने बीमार बच्चों का परीक्षण करते हुए बताया कि समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी में भी बदल सकती है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को सुबह-शाम सर्दी से बचाएं और गर्म कपड़े पहनाएं। बताया कि सुबह शाम ठंड हो रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा ठंडी रहती है इसलिए बच्चों के प्रति लापरवाही न बरतें। ठंड में कोल्ड डायरिया के मामलों में बच्चे बार-बार पतले दस्त, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खांसी, जुकाम और बुखार भी आम समस्या बन गई है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि समय पर इलाज न किया जाए तो बच्चों में डिहाइड्रेशन और कमजोरी की स्थिति गंभीर हो सकती है। पीएचसी के चिकित्सक सलिल सचान के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में बच्चों से संबंधित मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है खासकर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण का खतरा अधिक देखा जा रहा है। अभिभावकों को बदलते मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed