फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today will be the changes in your life

आज से आपकी जिंदगी में होंगे ये बदलाव

Fri, 01 Apr 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Today will be the changes in your life
लड़की - फोटो : getty images
वकीलों पर असर
विज्ञापन

ऐसे वरिष्ठ वकील जो फर्मों, कंपनियों अथवा अपने जूनियर को अपनी सेवाएं देते हैं और सालाना 10 लाख रुपये से अधिक कमाते हैं उन्हें अब सर्विस टैक्स देना होगा।
देना होगा पैन कार्ड
दो लाख तक ज्वैलरी खरीद पर पैन कार्ड की फोटो प्रति ज्वैलर को देनी होगी। ज्वैलर वर्ष के अंत में यह ब्योरा आयकर विभाग को सौंपेंगे। इस व्यवस्था से बिना पैन कार्ड धारकों को परेशानी होगी, वहीं ज्वैलर के लिए हिसाब किताब रखने का बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

टीडीएस की कटौती
दो लाख से अधिक की बिक्री पर अब व्यापारियों को एक फीसदी टीडीएस भी काटना होगा। यह नियम सभी प्रकार की वस्तुओं की बिक्री पर लागू है। पहली तारीख से इसका पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बचत पर कम ब्याज
आज से किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, पोस्ट आफिस रिकरिंग डिपॉजिट, सुकन्या समृद्धि स्कीम जैसी तमाम छोटी बचत वाली योजनाओं में निवेश करने पर अब कम ब्याज मिलेगा। हर योजना पर ब्याज की दर अलग अलग है।
सरचार्ज की मार
एक करोड़ रुपये से अधिक कमाने वालों पर लगने वाले सरचार्ज की दर 12 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी गई है। यह सरचार्ज एक साल पहले 10 ही था। दो साल में यह पांच फीसदी बढ़ा है।
सर्विस टैक्स में अभी नहीं ढीली होगी जेब
कानपुर। एक अप्रैल से कुछ मद में भले ही जेब ढीली हो जाए, लेकिन सर्विस टैक्स के मद में फिलहाल राहत है। सरकार ने इस साल के बजट में सर्विस टैक्स पर आधा फीसदी का कृषि कल्याण सेस लगाया है, जो कि 1 जून 2016 से लागू हो रहा है। इस साल का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सर्विस टैक्स पर आधा फीसदी का कृषि कल्याण सेस लगाया था ताकि इस राशि से खेतीबाड़ी से जुड़ी कल्याण योजनाएं चलाई जा सके। लेकिन इस निर्णय को एक जून 2016 से लागू किया जा रहा है। इसलिए इसका एक अप्रैल से कोई असर नहीं पड़ेगा। यही नहीं, इस बार स्टेज कैरिज ट्रांसपोर्ट परमिट के तहत चलने वाली एसी बसों पर जो 5.6 फीसदी का सर्विस टैक्स लगाया गया है, वह भी एक जून 2016 से ही लागू होगा। हालांकि एक अप्रैल 2016 से रोपवे, केबल कार या एरियल रोपवे पर दी जा रही सर्विस टैक्स की छूट खत्म हो रही है। लेकिन इससे ज्यादा लोग प्रभावित नहीं होंगे। बीमा क्षेत्र में सिंगल प्रीमियम एनुइटी पालिसी लेने वालों को 1 अप्रैल 2016 से ही थोड़ी राहत मिल रही है। पहले इस पालिसी पर 3.5 फीसदी का सर्विस टैक्स लगता था, जिसे घटा कर 1.4 फीसदी कर दिया गया है।

आज से निर्माण कराना हुआ महंगा, बढ़े रेट
कानपुर। केडीए की तरफ से नक्शे आदि के रेट बढ़ाने से 1 अप्रैल से निर्माण कराना महंगा हो गया है। आवासीय से लेकर व्यावसायिक तक सभी तरह के निर्माणों पर लगभग 5.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बढ़े रेट पहली अप्रैल से लागू हो रहे हैं।केडीए बोर्ड की 29 मार्च को आयोजित बैठक में बजट स्वीकृत करते समय रेट बढ़ाने का फैसला हुआ था। प्राधिकरण के अनुसार 300 वर्गमीटर तक के आवासीय निर्माण के लिए नक्शा शुल्क 31 मार्च तक 7.05 रुपये प्रति वर्गमीटर था, जिसे बढ़ाकर 8 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है। 300 वर्गमीटर से बढ़े आवासीय प्लाटों का नक्शा शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति वर्गमीटर होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed