फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Change in terminal of ten trains for Magh Mela

Kanpur News: माघ मेला के लिए दस ट्रेनों के टर्मिनल में परिवर्तन

Sat, 22 Nov 2025 02:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Change in terminal of ten trains for Magh Mela
कानपुर। प्रयागराज के संगम पर तीन जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक माघ मेला लगेगा। परिचालिक कारणों से रेलवे ने दस ट्रेनों के टर्मिनल में परिवर्तन और आंशिक निरस्तीकरण किया है। कुछ का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। इनमें से कई कानपुर से होकर जाती हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 12417 प्रयागराज-नई दिल्ली दो जनवरी से 17 फरवरी तक, 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक जनवरी से 16 फरवरी, 22438 आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज 12 से 24 जनवरी तक, 22437 प्रयागराज-आनंद विहार टर्मिनल 13 से 25 जनवरी तक, 12275 नई दिल्ली-प्रयागराज 12 से 24 जनवरी तक सूबेदारगंज से ही चलेंगी। इसके अलावा 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस का दो जनवरी से 17 फरवरी तक, 12488 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी एक्सप्रेस का दो जनवरी से 17 फरवरी तक सहित 14 ट्रेनों का ठहराव सूबेदारगंज स्टेशन पर होगा। साथ ही दो जनवरी से 17 फरवरी के बीच चार ट्रेनों का अलग-अलग समय अवधि पर निरस्तीकरण भी किया गया है। बीस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed