फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandrayaan-3, City Qazi prayed for the success of the mission, Our country is on the path of progress, congra

Chandrayaan-3: मिशन की सफलता ने शहर काजी ने मांगी दुआ, कहा- हमारा मुल्क तरक्की की राह पर, PM मोदी को मुबारकबाद

Wed, 23 Aug 2023 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 02:21 PM IST
सार

Unnao News: शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही के नेतृत्व में नमाज और दुआ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि देश की तरक्की के लिए चंद्रयान-3 की सफलता जरूरी है।

विज्ञापन
Chandrayaan-3, City Qazi prayed for the success of the mission, Our country is on the path of progress, congra
शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी वर्ग के लोग ईश्वर से सफलता की दुआ कर रहे हैं, क्योंकि आज दुनियाभर की निगाहें चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी हुई हैं। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने भी इसकी कामयाबी की दुआएं की और कहा कि इससे हमारे देश का नाम रोशन होगा। हमारे प्रधानमंत्री हमारे मुल्क को तरक्की की राह की तरफ ले जा रहे हैं। मैं उन्हें मुबारकबाद देता हूं।

विज्ञापन

यह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए मस्जिद में विशेष दुआ कराई है, ताकि मिशन कामयाब हो। मदरसा दारुल उलूम फैज-ए-आम में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही के नेतृत्व में नमाज और दुआ अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि देश की तरक्की के लिए चंद्रयान-3 की सफलता जरूरी है।

विज्ञापन

देश की तरक्की में मुसलमान का योगदान रहा है
इसको लेकर मस्जिद में अल्लाह से दुआ मांगी गई। दुआ करने आए  शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए जामा मस्जिद में दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में मुसलमान का योगदान रहा है। मुसलमान जिस तरह से भी हो सकता है, अपने देश के लिए करता है। हम लोगों की दुआ है कि यह प्रोजेक्ट कामयाब हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed