फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandana Dutta became the secretary of IIT Women's Association

Kanpur News: आईआईटी महिला संघ की सचिव बनीं चंदना दत्ता

Fri, 09 May 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chandana Dutta became the secretary of IIT Women's Association
आईआईटी में महिला संघ की चुनी गईं पदाधिकारी। - फोटो : आईआईटी
कानपुर। आईआईटी में महिला संघ की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन गुरुवार को हुआ। चंदना दत्ता ने गीता शर्मा के बाद महिला संघ की नई सचिव के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, खेल, फिटनेस, स्वास्थ्य, शिक्षा और आईआईटी कम्यूनिटी पर सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


महिला संघ के नए सदस्यों में वसीमा मलिक, अंगना सेनगुप्ता, चित्रलेखा भट्टाचार्य, पल्लवी आनंद, पल्लवी अग्रवाल, शिरोली आनंद, अमृता राय, अर्चना सिंह, नलिनी शंकर और आकांक्षा द्विवेदी को शामिल किया गया। इस दौरान कोटक स्कूल के सहयोग से कचरा प्रबंधन के लिए पहल भी की गई।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के सस्टेनेबल एनर्जी और इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. राजीव जिंदल ने कहा कि आने वाले दो सालों में आईआईटी कैंपस को कचरा मुक्त बनाने की कोशिश रहेगी। कैंपस में नीले, लाल और हरे डस्टबिन स्थापित किए जाएंगे, इससे बेहतर तरीके से कचरा प्रबंधन हो सकेगा। ग्रीन कचरे को कंपोस्ट में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed