फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chances of drizzle today, farmers' worries increase

Kanpur News: आज बूंदाबांदी के आसार, किसानों की चिंता बढ़ी

Sat, 04 Apr 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chances of drizzle today, farmers' worries increase
कानपुर। शनिवार को बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के बाद बादलों के आने से बूंदाबांदी हो सकती है जिससे शाम को मौसम सुहावना हो सकता है। यह स्थिति 15 अप्रैल तक बने रहने का अनुमान है। हवाओं की गति एक किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार को पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह तेज धूप के कारण लो प्रेशर क्षेत्र बनता है जिससे नम हवाएं तेजी से उस ओर आकर्षित होती हैं और बादल बनकर बूंदाबांदी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

फारस की खाड़ी, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर से नमी आती है। जब विभिन्न स्रोतों से नमी और हवाएं मिलती हैं तो गरज और चमक वाले बादल बनते हैं जिनसे बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका बढ़ जाती है। वर्तमान में इसी तरह का मौसम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में 47 प्रतिशत नमी थी जो दोपहर तक कम होकर 24 प्रतिशत रह गई। हवाओं की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति के साथ चली।

ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। यह मौसमी उतार-चढ़ाव न केवल किसानों के लिए बल्कि आम जनजीवन के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed