{"_id":"6abad29b3f5255780d08dae0","slug":"champat-rai-and-jitendranand-to-attend-the-inaugural-ceremony-of-ashok-singhals-birth-centenary-year-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1665912-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह में आएंगे चंपत राय, जितेंद्रानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह में आएंगे चंपत राय, जितेंद्रानंद
विज्ञापन
कानपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कानपुर प्रांत अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष पर सालभर कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसका उद्घाटन समारोह 30 सितंबर को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में होगा। यहां विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय मुख्य वक्ता होंगे। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज भी इसमें शिरकत करेंगे।
यह जानकारी सोमवार को विहिप के प्रांत कार्याध्यक्ष उमेश पालीवाल और प्रांत मंत्री राजू पोरवाल ने पत्रकार वार्ता में दी। कार्यक्रम 27 सितंबर से शुरू होकर अगले एक वर्ष तक चलेंगे। कानपुर प्रांत के सभी 21 जिलों में प्रखंड और खंड स्तर पर विचार गोष्ठियां, धर्मसभाएं और समरसता सम्मेलन शामिल हैं। युवा संवाद और अशोक सिंघल के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
वंचित बस्तियों में सेवा प्रकल्पों का विस्तार किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य नई पीढ़ी में सनातन संस्कृति के प्रति गौरवबोध जगाना है। साथ ही सेवा-संस्कार के कार्यों को गति देना भी इसका लक्ष्य है। इस दौरान महेश महेश्वरी, सुशील गुप्ता और ओमेंद्र अवस्थी, विभागाध्यक्ष महेश महेश्वरी, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख ओमेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।