फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Challans issued for eight vehicles exceeding the standard speed

Kanpur News: मानक से ज्यादा रफ्तार वाले आठ वाहनों के किए गए चालान

Wed, 27 Sep 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Challans issued for eight vehicles exceeding the standard speed
फर्रुखाबाद। गुरसहायगंज मार्ग पर मानक से अधिक रफ्तार में दौड़ रहे आठ वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ ने उनका लाइसेंस निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

उप परिवहन आयुक्त कानपुर ने चार दिनों के लिए इंटरसेप्टर वाहन भेजा है। इससे ओवर स्पीड वाहनों को पकड़ा जाएगा। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी रजनेश कुमार ने फतेहगढ़ गुरसहायगंज मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ वाहन ओवर स्पीड में फर्राटा भरते हुए पकड़े गए। सभी वाहनों का चालान कर दिया गया। वाहन चला रहे चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए गए। एआरटीओ प्रर्वतन सुभाष राजपूत ने बताया ओवर स्पीड में आठ वाहनों का चालान किया गया है। चालकों को लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए गए है। यह अभियान तीन दिन तक जारी रहेगा।



इस मार्ग पर है तीन ब्लैक स्पॅाट
फतेहगढ़ गुरसहायगंज मार्ग पर तीन ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है। यहां पर सर्वाधिक घटनाएं होती है। इसमें गांव मेहरूपुर सहजू मोड़, लेनगांव मोड़ हाजी नगला मोड़ से उबरी खेड़ा मोड़ है। इस मार्ग पर दो पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा, मालवाहक वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा तथा अन्य वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed