फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chains pulled from the necks of two devotees in Bara Devi temple, half a dozen mobiles stolen

Kanpur News: बारा देवी मंदिर में दो श्रद्धालुओं के गले से खींची चेन, आधा दर्जन मोबाइल चोरी

Mon, 31 Mar 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chains pulled from the necks of two devotees in Bara Devi temple, half a dozen mobiles stolen
पी​ड़ित समीक्षा - फोटो : स्वयं
कानपुर।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिरों में चोर और जेबकतरे सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने व्यवस्था चाक चौबंद होने के दावे किए थे। हालांकि शातिरों ने पुलिस की सतर्कता की पोल खोल दी। पहले ही दिन शातिरों ने बारादेवी मंदिर में पूजा करने आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी समेत दो श्रद्धालुओं के गले से चेन तोड़ ली। वहीं, छह लोगों की जेब से पर्स और मोबाइल उड़ा दिए। पीड़ितों को जब चोरी होने का पता चला तो मंदिर कमेटी और पुलिस से शिकायत की।

सुबह चार बजे से ही बारादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। इसका फायदा उठाने के लिए कई शातिर भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने लोगों की चेन, पर्स और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। नौबस्ता के कृष्णा विहार इलाके में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन गुप्ता रविवार सुबह पत्नी समीक्षा के साथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। समीक्षा के मुताबिक वह लाइन में लगी थीं। काफी भीड़ थी। प्रसाद चढ़ाने के दौरान किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर गले से लॉकेट सहित करीब 20 ग्राम वजनी चेन पार कर दी। पता चलने पर उन्हाेंने शोर मचाया और परसिर में मौजूद पुलिस वालों को सूचना दी। वह शोर मचा ही रही थी कि तभी दूसरी महिला ने भी चेन गायब हो जाने का शोर मचाया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी चेक कर आरोपियों का पता लगाने का भरोसा दिया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इनके गए मोबाइल और पर्स
सुबह दो घंटे के भीतर ही शातिर जेबकतरों ने गल्लामंडी निवासी कृष्णा का मोबाइल और वहीं रहने वाले आशीष का पर्स व मोबाइल चोरी कर लिया। गोविंदनगर निवासी अमन ने बताया कि वह परिजनों के साथ गए दर्शन के दौरान मोबाइल चोरी हो गया। अर्रा बिनगवां निवासी विनम्र और गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी रिचा ने पर्स और मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में होती रहीं वारदातें
नवरात्रि को लेकर पुलिस ने दावा किया कि बारादेवी मंदिर, तपेश्वरी देवी और काली मठिया के साथ ही शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भारी फोर्स सीसीटीवी से निगरानी कर रही है। हालांकि बारादेवी मंदिर में सुबह से चोरी की घटनाएं होती रहीं। बारादेवी मंदिर कमेटी के पदाधिकारी धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि आज तक नवरात्रि में मंदिर में एक दिन में इतनी सारी घटनाएं नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed