{"_id":"684c82e9af034c9732074201","slug":"chai-sutta-bar-owner-molested-a-girl-beat-her-up-when-she-protested-kanpur-news-c-362-1-ka11002-125522-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चाय सुट्टा बार संचालक ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चाय सुट्टा बार संचालक ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
कानपुर। साकेतनगर स्थित चाय सुट्टा बार में वाशरूम का दरवाजा खटखटाने से गुस्साए संचालक ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध पर मारपीट भी की। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो साथियों की मदद से आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने संचालक और तीन साथियाें पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बर्रा आठ निवासी युवती के अनुसार, पांच जून की रात 8:30 बजे वह साकेतनगर स्थित चाय सुट्टा बार गई थी। वहां वाशरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजे को कई बार खटखटाया। इस पर वाॅशरूम में मौजूद युवक नाराज हो गया।
आरोप है कि उसने दरवाजा खोलते ही गाली गलौज करते हुए सीने में हाथ मारा। विरोध करने पर उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंच गए। उन्हीं लोगों ने बताया कि वह चाय सुट्टा बार का संचालक अजय है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि भीड़ में शामिल संचालक अजय के पार्टनर अभय सिंह, अवनीश जायसवाल और अभिषेक चौहान की मदद से वह भाग गया। वहीं से पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इस पर डीसीपी दक्षिण से न्याय की गुहार लगाई। गोविंदनगर थाना प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मारपीट कर छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।