फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cghs holder will get medicine by 8

सीजीएचएस लाभार्थियों को दवाएं आठ मार्च से

Thu, 03 Mar 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
cghs holder will get medicine by 8
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के 86 हजार लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। आठ मार्च से उन्हें बिना रुपये खर्च किए दवाएं मिलने लगेंगी। सीजीएचएस के दिल्ली हेडक्वार्टर ने नौ डिस्पेंसरियों के लिए दवा की पांच दुकानों के नाम पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन


पांच मार्च से दुकानदारों की संबद्धता लागू होगी। छह मार्च को शनिवार और सात मार्च को महाशिवरात्रि
की छुट्टी के बाद आठ मार्च से डिस्पेंसरियों से ही सभी दवाएं मिलने लगेंगी। 22 अक्तूबर से सीजीएचएस में लोकल पर्चेज की दवाएं मिलनी बंद हो गई थीं। सीजीएचएस के सीएमओ डॉ. एसएम शुक्ला ने कहा कि हेडक्वार्टर को आदेश मिल गया है।
विज्ञापन


पॉलीक्लिनिक इसी हफ्तेः सीजीएचएस के लाभार्थियों को इस हफ्ते से हैलट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सीजीएचएस प्रशासन ने रतनलाल नगर में इसी हफ्ते से पॉलीक्लिनिक शुरू करने का निर्णय लिया है। डॉ. एसएम शुक्ला ने बताया कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर डिस्पेंसरियों से आने वाले लाभार्थियों केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के 86 हजार लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ मार्च से उन्हें बिना रुपये खर्च किए दवाएं मिलने लगेंगी। सीजीएचएस के दिल्ली हेडक्वार्टर ने नौ डिस्पेंसरियों के लिए दवा की पांच दुकानों के नाम पर सहमति दे दी है।
  
इन दुकानों को जिम्मा
साकेत नगर व रतनलाल नगर डिस्पेंसरी पर आरबी मेडिकल स्टोर्स स्वरूप नगर दवाएं सप्लाई करेगा।
आरके नगर, सिविल लाइंस और खपरा मोहाल डिस्पेसरियों पर मेडिकोज केमिस्ट जवाहर नगर सप्लाई करेगा।
केंद्रांचल और रक्षा विहार डिस्पेंसरियों पर सेटेलाइट फार्मा काकादेव दवाओं की सप्लाई करेगा।
पांडु नगर डिस्पेंसरी पर पापुलर मेडिकल स्टोर्स स्वरूप नगर सप्लाई करेगा।
आजाद नगर डिस्पेंसरी पर पायनियर मेडिकल स्टोर्स आर्य नगर दवाओं की सप्लाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed