{"_id":"6216711c539a38770f2ef4cc","slug":"cghs-beneficiaries-will-not-have-to-wait-for-doctors-patients-will-be-able-to-connect-with-help-of-multi-use-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीजीएचएस लाभार्थियों को नहीं करना होगा डॉक्टरों का इंतजार, मल्टी यूज एप की मदद से जुड़ सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीजीएचएस लाभार्थियों को नहीं करना होगा डॉक्टरों का इंतजार, मल्टी यूज एप की मदद से जुड़ सकेंगे मरीज
Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
प्रशांत कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर।
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
सार
एप के जरिये रोगी डॉक्टरों के संपर्क में आ सकते हैं। इस संबंध में सीजीएचएस निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीजीएचएस के लाभार्थी अब आसानी से डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। उनसे समय लेकर दिखा सकेंगे। लंबी लाइन होने या डॉक्टर के कहीं चले जाने की वजह से उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए लाभार्थियों को मल्टी यूज एप का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस एप के जरिये रोगी डॉक्टरों के संपर्क में आ सकते हैं। इस संबंध में सीजीएचएस निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही सीजीएचएस लाभार्थियों को अपने दवाओं के बिल आदि के संबंध में भी पता चल जाएगा। इस संबंध में सीजीएचएस लाभार्थियों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन