फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Central station will remain closed on June 21, trains will not run.

Kanpur News: 21 जून को बंद रहेगा सेंट्रल स्टेशन, नहीं चलेंगी ट्रेनें

Tue, 26 May 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Central station will remain closed on June 21, trains will not run.
कानपुर। जून में 24 घंटे के लिए सेंट्रल रेलवे स्टेशन बंद रहेगा। यहां नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा जिसके लिए एक दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान राजधानी, शताब्दी सहित दिल्ली-हावड़ा रूट की सौ से अधिक ट्रेनें और मेमू प्रभावित रहेंगी। इन्हें गोविंदपुरी या दूसरे रूटों से चलाया जाएगा। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन इलेक्ट्रिक सिस्टम के बजाय कंप्यूटराइज्ड पद्धति से होगा। सेंट्रल स्टेशन पर 21 जून नो ट्रेन डे होगा। मतलब यह कि एक दिन सुबह छह या आठ बजे से 22 जून सुबह 6-8 बजे तक ट्रेन संचालन नहीं होगा। ट्रेन संचालन एक दिन के लिए बंद होने पर रेलवे ने डायवर्जन, निरस्त, आंशिक निरस्त की रूपरेखा तैयार कर ली है। सेंट्रल स्टेशन के स्थान पर जो ट्रेनें गोविंदपुरी होकर चलाई जाएंगी उनमें सफर करने वाले यात्रियों को गोविंदपुरी जाना होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने गोविंदपुरी में 21 जून को यात्री सुविधा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। पेयजल से लेकर खानपान के अतिरिक्त स्टॉल खोले जा रहे हैं। सर्विस रोड और पोर्टिको लेन में यात्री न फंसे, इसके लिए आरपीएफ, जीआरपी को सतर्क किया गया है। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होने से फायदा यह होगा कि सिग्नल फेल होने या इलेक्ट्रिक सिस्टम से होने वाली मानवीय भूल के मामले न के बराबर हो जाएंगे। साथ ही, कानपुर सेंट्रल से ट्रेन संचालन और भी सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मेमू होंगी निरस्त
दिल्ली-सेंट्रल-हावड़ा रूट की ट्रेनें गोविंदपुरी-चंदारी होकर, हावड़ा-कानपुर-दिल्ली की ट्रेनें चंदारी-गोविंदपुरी-दिल्ली होकर, दिल्ली-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ रूट की ट्रेनें गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ रूट से और लखनऊ-कानपुर-दिल्ली रूट की ट्रेनें लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद होकर चलेंगी। इसके अलावा कुछ मेमू ट्रेनें निरस्त की जाएंगी। कानपुर सेंट्रल से बांदा, खजुराहो, झांसी, टूंडला, शिकोहाबाद व इटावा मेमू का संचालन गोविंदपुरी से होगा।


जीएम कल सेंट्रल आकर तैयारियों पर करेंगे मंथन

उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह बुधवार को कानपुर आ रहे हैं। वह सेंट्रल स्टेशन पर अगले महीने प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही ट्रेनों के डायवर्जन पर भी विचार-विमर्श करेंगे।



वर्जन
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 21 जून की तिथि तय की गई है। इसका पत्र रेलवे बोर्ड को भेजा है। वहां से अनुमति मिलते ही एक दिन के ब्लॉक और ट्रेनों के संचालन की सूची जारी की जाएगी।

- आकांशु गोविल, डिप्टी सीटीएम, कानपुर सेंट्रल स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed