फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Celebrated the birth of daughter, decorated the house like a bride

UP: बेटी के जन्म पर मनाया उत्सव, दुल्हन सा सजाया घर, परिवार ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं का दिया संदेश

Thu, 11 Apr 2024 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Apr 2024 06:40 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में बेटी के जन्म पर पूरे परिवार में खुशी की लहर झूम उठी। परिवार ने कहा बेटियों का जन्म सौभाग्य की बात है। दुल्हन की तरह सजे घर में बेटी का स्वागत कर बेटी बचाअे और बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Celebrated the birth of daughter, decorated the house like a bride
बेटी के जन्म पर मनाया उत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में मलासा ब्लॉक के बरौर गांव में एक बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी के घर बेटी ने जन्म लिया तो पूरा परिवार खुशी में सराबोर हो गया। अकबरपुर से लेकर बरौर तक ढोल नगाड़ों के साथ रिश्तेदार नाचते गाते हुए घर पहुंचे और दुल्हन की तरह सजे घर में बेटी का स्वागत कर बेटी बचाअे और बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया।

विज्ञापन


बरौर निवासी बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी सागर द्विवेदी की शादी 2023 मई में शिवानी से हुई थी। अकबरपुर कस्बा के एक अस्पताल में बच्ची का जन्म दो अप्रैल को हुआ था। इस बात की जानकारी स्टॉफ के लोगों ने सागर को दी तो वह बेहद खुश हो गए। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और दोस्तों में खुशियां बांटी। सागर ने अर्जेंट में ढोल नगाड़े और डीजे बुलवा लिया। इसके अलावा बच्ची की फोटो को बड़े फ्लैक्स में बनवाकर अपने वाहन पर पर लगा दी। इसके बाद रिश्तेदारों के साथ ढोल नगाड़ों के बीच सागर पत्नी शिवानी और बच्ची को लेकर बरौर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान पूरे घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया था। रिश्तेदारों ने दंपति और बेटी की आरती कर स्वागत किया। बच्ची के पैरों के निशान एक कपड़े में बनवाकर उसे भी सुरक्षित रख दिया। बरौर के दंपति ने बेटी को गर्भ में मारने व सड़क किनारे छोड़ देने वालों के खिलाफ एक नजीर पेश की है। सागर की इस पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र से लेकर सोशल मीडिया में है। शिवानी ने बताया कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं होती हैं। लक्ष्मी स्वरूप बेटी का सभी को सम्मान करना चाहिए। शिवानी ने बताया कि बेटी का नाम आर्वी उर्फ सानवी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed