Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Celebrated happy moments with loved ones, but upon returning, encountered a host of poor arrangements during the journey.

Kanpur News: अपनों संग खुशियां मनाईं, लौटे तो सफर में मिली बदइंतजामी की गठरी

Wed, 11 Nov 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Celebrated happy moments with loved ones, but upon returning, encountered a host of poor arrangements during the journey.
नपुर। त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही घरों से कामकाज पर लौटने वालों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी है। मंगलवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का ऐसा दबाव बढ़ा कि प्लेटफॉर्म से फुट ओवरब्रिज तक पैर रखने की जगह नहीं बची। ट्रेन में सवार होने के लिए धक्कामुक्की हुई तो जनरल कोच में सीट पाने के लिए मारामारी। हालात यह रहे कि कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों को बाथरूम तक में बैठकर सफर करना पड़ा। त्योहार पर अपनों के साथ खुशियां बांटकर लौट रहे लोगों के हिस्से में रेलवे की बदइंतजामी और जोखिम भरा सफर आया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा अफरातफरी कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस में दिखी। ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। दरवाजों पर भीड़ के चलते अंदर दाखिल होना मुश्किल हो गया। कुछ यात्री खिड़कियों के रास्ते कोच में घुसने लगे। सीटों पर कब्जे की कोशिश में धक्कामुक्की होती रही। परिवार और सामान के साथ सफर कर रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। त्योहार के बाद यात्रियों की भारी भीड़ जुटने का अंदेशा पहले से था इसके बावजूद पर्याप्त व्यवस्था नजर नहीं आई। प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के इंतजाम भी नाकाफी दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed