फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   celebrate the joy of victory

मिठाई खिलाकर मनाई जीत की खुशी

Sat, 24 Jan 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sat, 24 Jan 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
कानपुर खंड स्नातक चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अरुण पाठक की जीत पर मैथा व
विज्ञापन
शिवली में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ला की अगुवाई में भाजपाई मैथा में दोपहर में इकट्ठा हुआ।

भाजपाइयों ने उत्साह में जमकर पटाखा फोड़े। और एक दूसरे का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान भाजपाइयों से पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह जीत विधान सभा चुनाव के लिए एक बानगी है। कार्यकर्ताओं की एक जुटता व प्रयास से यह जीत हासिल हुई है।

कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रखा जायेगा। रवि शुक्ल ने चुनाव में अथक प्रयास करने वाले कार्यकर्ताओं पवन अग्निहोत्री, भाजयुमो नेता पिंकी सिंह, बृजेंद्र सिंह, रमाकांत तिवारी, रविशंकर अग्निहोत्री, अनिकेत को मंच पर बुलाकर सम्मानित भी किया।

इस मौके  पर जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, लाला तिवारी, देवेंद्र त्रिवेदी, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद थे। इसी तरह से कस्बा शिवली में शाम को भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाया।

 इस मौके पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर वीरेंद्र अग्निहोत्री, विमलेश कुमार, विजय कुमार मौजी, अरविंद त्रिवेदी, कन्हैया आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed