{"_id":"602825018ebc3ee9614de60e","slug":"cdo-akbarpur-news-knp611704920","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की प्रवक्ता बनीं सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की प्रवक्ता बनीं सीडीओ
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में इसका शुभारंभ करेंगे। कानपुर कमिश्नर राज शेखर ने सीडीओ सौम्या पांडेय को प्रवक्ता बनाया है।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने घर में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी की थी। वर्ष 2017 के पहले प्रयास में उन्होंने देश में चौथा स्थान पाया था। बड़ी बात यह है कि वैकल्पिक विषय भूगोल में उन्होंने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। महज 23 साल की उम्र में आईएएस बनकर लोगों के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया। पिछले वर्ष उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व तत्कालीन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सामने रक्षा संबंधी प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का मौका मिला था।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि सबसे पहले छात्रों के मन से आईएएस परीक्षा का खौफ निकालना होगा। परीक्षा को पास करने के लिए दृढ़इच्छा शक्ति, लगन व मेहनत की जरूरत होती है। सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले बच्चों को कम किताबें ज्यादा बार पढ़नी चाहिए। अक्सर लोग ज्यादा किताबों को इकठ्ठा कर लेते हैं, लेकिन उन्हें पढ़ नहीं पाते हैं। योजना के तहत कानपुर यूनिवर्सिटी में स्मार्ट कक्षाएं बनाई गई हैं। बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। संवाद