{"_id":"6a6e522016102c0dd802b84b","slug":"cctv-footage-was-examined-in-rural-areas-as-well-and-raids-were-conducted-in-neighboring-districts-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146727-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी खंगाले सीसीटीवी फुटेज, आसपास के जनपद में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी खंगाले सीसीटीवी फुटेज, आसपास के जनपद में दी दबिश
Sun, 02 Aug 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के श्यामसुंदर नगर में बुधवार रात को परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूट लिए थे। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच का दायरा बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जांच की। इधर टीमों ने आसपास के जिले कानपुर नगर, औरैया, जालौन, कन्नौज में भी दबिश दी है।
बंधक बनाकर लूटपाट की घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार रात को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने रनियां थाना में करीब दो घंटे तक छह टीमों के प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने प्रत्येक टीम ने अब तक की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिए। इधर शनिवार को रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीमों ने रनियां बाजार रोड, पड़ाव, खानचंद्रपुर के चौहानपुरवा, गजनेर थाना के पामा व चौहानपुरवा की दो फैक्टरियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर एक अधिवक्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पेनड्राइव में लिया है। पुलिस ने अबतक करीब 20 से 25 संदिग्धों से भी घटना को लेकर पूछताछ की है।
...................
यह था मामला
- श्यामसुंदर नगर में मकान बनाकर परिजन संग रहे रहे रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी टाइल्स कारीगर राजन कुमार के घर बुधवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों की नकदी समेत आभूषण लूट ले गए थे। राजन ने बताया था कि रात को वह परिजन संग छत पर सोया था। रात डेढ़ बजे के करीब नकाबपोश बदमाश छत पर चढ़ आए और उनपर हमला बोल दिया। चीखने पर बदमाश ने रॉड मार कर उसका सिर फोड़ दिया। बाद में उसको, पत्नी प्रेमलता, बेटे कृष्णा, भतीजे हिमांशु को घसीटकर आंगन में लाए। पत्नी को छोड़कर शेष सभी के हाथ-पांव बांधकर व मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गर्दन पर चाकू रखकर पत्नी से घर में रखी 3.70 लाख रुपये नकदी सहित 15 लाख के जेवरात लूट ले गए थे। पुलिस ने मामले में राजन की तहरीर पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
..................
बयान-
पुलिस टीमों को सीसीटीवी फुटेज व अन्य स्रोतों से घटना को लेकर कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के करीब हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - संजय सिंह, सीओ अकबरपुर